Close

    प्रस्तावना

    कोसी प्रमंडल का सृजन दिनांक 02.01.1972 को हुआ है। जिसका प्रशासनिक  मुख्यालय सहरसा जिला है। यह मिथिला क्षेत्र के अंतर्गत 25.880N एवं  86.60E में अवस्थित है। इसकी चौहद्दी उत्तर में हिमालय (नेपाल), दक्षिण में बागमती नदी,पूर्व में सुरसर नदी तथा पश्चिम में कोसी नदी है। स्थापना काल में कोसी प्रमंडल सहरसा में सहरसा,पूर्णिया और कटिहार जिला थे। कालांतर में नये जिलों का गठन एवं प्रशासनिक व्यवस्था के कारण पूर्णिया प्रमंडल का गठन किया गया जिसमें कोसी प्रमंडल, सहरसा के पूर्णिया और कटिहार जिले को पूर्णिया प्रमण्डल में शामिल कर लिया गया। वर्तमान में कोसी प्रमंडल, सहरसा में तीन जिले क्रमशः सहरसा,सुपौल और मधेपुरा रह गया है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार कोसी प्रमंडल की कुल जनसँख्या 1,21,20,117 है। कोसी प्रमंडल की मुख्य सांस्कृतिक विशेषता यहाँ की चार वस्तुओँ  क्रमश: पान, पाग, माछ(मछली) और मखाना को माना जाता है। यह क्षेत्र मखाना की खेती के लिए भी प्रसिद्ध है। उग्रतारा शक्तिपीठ,महिषी, सूर्य मंदिर,कन्दाहा, वाणेश्वर महादेव मंदिर,बनगाँव, मटेश्वर मंदिर,कांठो, संत लक्ष्मीनाथ गोसाईं कुटी, सिंहेश्वर शिव मंदिर सहित कई अन्य धार्मिक, पुरातात्विक एवं दर्शनीय स्थल में अवस्थित है।